Traffic Tail

फतेहपुर में सड़कों पर सांडों का आतंक:दो लोगों की मौत के बाद पेंशनर्स समाज ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर में आवारा सांडों से बढ़ती समस्या को लेकर पेंशनर समाज ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पेंशनर समाज के तहसील अध्यक्ष प्रेम प्रकाश छकड़ा ने बताया कि कस्बे में आवारा सांड लगातार राहगीरों पर हमला कर रहे हैं।

मंगलवार को एक युवक को सांड ने घायल कर दिया। इससे पहले सांडों के हमले से दो लोगों की जान जा चुकी है। बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

पेंशनर समाज ने प्रशासन से मांग की है कि सभी आवारा सांडों को पकड़कर नंदीशाला में भेजा जाए। इससे लोगों को गली-मोहल्लों में सांडों के हमले का सामना नहीं करना पड़ेगा। समाज ने कहा कि यह कदम जल्द उठाया जाए ताकि और लोगों की जान न जाए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179