Traffic Tail

फर्जी डॉक्यूमेंट से थार बेची, 15 लाख ठगे:पत्नी व बच्चों के अकाउंट में ट्रांसफर करवाए पैसे, गाड़ी आरोपी के नाम ही नहीं

सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में फर्जी डॉक्यूमेंट से महिंद्रा थार गाड़ी बेचने का मामला सामने आया है। शिकायकर्ता ने 15 लाख रुपए देकर आरोपी से गाड़ी खरीद ली, लेकिन उसने गाड़ी के डॉक्यूमेंट नहीं दिए। बाद में पता चला कि गाड़ी आरोपी के नाम नहीं है और उसने फर्जी डॉक्यूमेंट से गाड़ी बेच दी है।

पुलिस को दी शिकायत में उपेंद्र जांगिड़ (40) निवासी पलथाना (सीकर) ने बताया- जनवरी 2024 में उन्होंने अपने रिश्तेदार प्रशांत जांगिड़ के माध्यम से राकेश नाम के शख्स से महिंद्रा थार गाड़ी खरीदने का सौदा 15 लाख में किया था। जिसके बाद उसने 2 लाख 50 हजार रुपए राकेश की पत्नी सुशीला के बैंक खाते में, 1 लाख रुपए प्रिया शर्मा के फोन-पे नंबर पर और 10 लाख रुपए कैश दिए थे। जिसके बाद आरोपी ने गाड़ी उपेंद्र को सौंप दी, लेकिन राकेश ने गाड़ी के डॉक्यूमेंट नहीं सौंपे और बार-बार टालमटोल करता रहा।

कुछ दिनों बाद जांच पड़ताल करने पर पता चला कि गाड़ी राकेश की नहीं, बल्कि किसी और के नाम पर है। उपेंद्र ने जब गाड़ी अपने नाम ट्रांसफर करने को कहा तो, राकेश ने पहले बहाने बनाए और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि राकेश ने गाड़ी को अपने मित्र रमेश सिंह तंवर के नाम ट्रांसफर करवा दिया।

उपेंद्र ने 11 मई को उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन राकेश जांच में सहयोग के लिए नहीं आया। उसकी पत्नी ने पुलिस को आश्वासन दिया था कि गाड़ी जल्द ट्रांसफर करा दी जाएगी। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर रंगलाल कर रहे हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179