Traffic Tail

जयपुर विकास प्राधिकरण उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में हुई बड़ी कार्रवाई

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-12 में निजी खातेदारी की करीब 10 बीघा कृषि भूमि पर 2 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतःध्वस्त किया गया। साथ ही जोन-14 में निजी खातेदारी की करीब 3 बीघा कृषि भूमि पर 2 नवीन अवैध कॉलोनियों का पूर्णतःध्वस्त किया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस,जविप्रा,जयपुर राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन 12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम रोजदा, जिला जयपुर में करीब 7 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘विकास नगर’’ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के, कोठरीनुमा ढांचा व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।जोन 12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित खारड़ा की ढ़ाणी,निवारू रोड़,जिला जयपुर में करीब 3 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘हनुमान नगर’’ के नाम से बनाई गई बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन 12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

साथ ही कोटोकी ने बताया कि जोन 14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम मोहनपुरा,जिला जयपुर में करीब 2 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।साथ ही जोन 14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित वाटिका रोड़ रामसिंहपुरा जिला जयपुर में करीब 1 बीघा कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के, पत्थरगढ़ी व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोaनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्ष चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय,चतुर्थ,प्रवर्तन अधिकारी जोन-12,14 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबरगार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179