Traffic Tail

आरयूआईडीपी ने सीवरेज जागरुकता रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

हिंद रफ्तार चूरू सरदारशहर आरयूआईडीपी के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम में इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को सीवरेज के रखरखाव व पर्यावरण को साफ रखने के महत्व के बारे में शिक्षित करना था।यह रैली अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।रैली को वार्ड पार्षद वार्ड नं.1 से भीम सैन सैनी व वार्ड नं.2 से रमेश पापटान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया महाराजा पब्लिक माध्यमिक विद्यालय रामनगर के विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से हाथों में तख़्तिया एवं विभिन्न नारो के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया “सीवरेज प्रणाली को अपनाना है गंदगी को भगाना है” तथा “हम सब का एक ही नारा स्वच्छ रहे” सरदारशहर हमारा के साथ रैली स्कूल से प्रारंभ कर रामनगर की गलियों में स्वछता का सन्देश देते हुए वापिस स्कूल प्रांगण पहुंची आरयूआईडीपी के सामुदायिक विकास अधिकारी विकास शर्मा ने कहा की पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सड़कों पर कूड़ा न फैलाये,सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करें,स्वच्छता के लिए सार्वजनिक शौचालय का उपयोग करें l स्वच्छता आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में मदद करेगी।जब पर्यावरण स्वच्छ होता है तो हम एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली जीते हैं।इसके साथ ही सीवरेज प्रणाली के फायदो के बारे में बताया कि आपके शहर में आरयूआईडीपी विभाग ने सीवरेज प्रणाली प्लांट का निर्माण कराया गया है।आपके घरेलू अपशिष्ट जल सीवर लाइन के द्वारा सीवरेज उपचार संयंत्र तक ले जाया जाएगा,वहां इसको ट्रीट कर जैविक खाद बनाई जाएगी जिसका उपयोग कृषि कार्य में किया जायेगा। स्कूल की प्रधानाचार्या मुलायम सिंह एवं स्कूल स्टाफ एसओटी पवन सिंह व वासुदेव शर्मा का सहयोग रहा तथा विद्यालय के 150 विद्यार्थियो ने भाग लेकर रैली को सफल बनाकर सराहनीय भागीदारी निभाई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179