Traffic Tail

चुरू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 किलो 690 ग्राम डोडा पोस्त चूरा जब्त किया

हिंद रफ्तार चूरू/जयपुर चूरू पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।जिले की भानीपुरा पुलिस थाना की टीम ने 39 किलो 690 ग्राम डोडा पोस्त चूरा जब्त किया है।जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है।यह मादक पदार्थ बड़ी ही चालाकी से कार के दरवाजों के अंदर छिपाया गया था।इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल और वृत्ताधिकारी सरदारशहर सत्यनारायण गोदारा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

भानीपुरा थानाधिकारी राय सिह की टीम ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान मेगा हाईवे पर बादड़िया फांटा से गुजर रही एक शेवरले बीट कार को रोका।जांच में पाया गया कि तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए एक नया तरीका अपनाया था।उन्होंने डोडा पोस्त का चूरा बनाकर कार की सीट कवर में सिलाई करके, चारों दरवाजों के अंदर छिपा दिया था।वे मध्य प्रदेश से पंजाब तक इस तरह से तस्करी कर रहे थे।

पुलिस ने इस चालाकी को नाकाम करते हुए डोडा पोस्त को बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बूटा सिंह जोगिंदर सिंह (उम्र 33) और संदीप कुमार पुत्र बलविंदर सिंह (उम्र 27) के रूप में हुई है,दोनों पंजाब के फाजिल्का जिले के निवासी हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179