Traffic Tail

बांसवाडा में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम व वनपाल 20,000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बांसवाडा में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम व वनपाल 20,000/- रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 

हिंद रफ्तार,जयपुर

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. कार्यालय बांसवाडा इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये शान्तिलाल चावला, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम वन रेंज डूंगरा मुख्यालय सज्जनगढ जिला बांसवाडा व श्री लाडजी गरासिया वनपाल नाका ताम्बेसरा वन रेंज डूंगरा मुख्यालय सज्जनगढ जिला बांसवाडा को रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. बांसवाडा को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की फर्म द्वारा वन रेंज में नर्सरी सुधारीकरण व अन्य मरम्मत कार्यों के बिल पास करने के लिए उक्त बिलों का 15 प्रतिशत कमीशन राशि कुल 80,000/- रूपये की मांग कर परेशान किया जा रहा था जिस पर दिनांक 22.08.2025 को रिश्वत राशि मांग का सत्यापन कराया गया जिसमें आरोपी श्री लाडजी गरासिया वनपाल ने परिवादी से बिलों का भुगतान करने से पहले अग्रिम रिश्वत राशि 20,000/- रूपये आरोपी शांतिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम के लिए लेने हेतु सहमत हुआ।

 

जिस पर एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरवीजन में ए.सी.बी. बांसवाडा के ऋषिकेश मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री लाडजी गरासिया वनपाल को रिश्वत राशि 20,000/- रूपये आरोपी शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम के लिए रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम की भी उक्त रिश्वत लेन-देन मामले में संलिप्तता होने से गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपीगण से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। आरोपी शान्तिलाल चावला क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम के निवास व वन रेंज डूंगरा के परिसर में स्थित निवास एवं श्री लाडजी गरासिया के वन रेंज डूंगरा के परिसर में स्थित निवास की भी तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179