Traffic Tail

गणेशजी का सोने-चांदी के गहनों से शृंगार, 1Km तक कतार:बोहरा गणेश मंदिर में भराया मेला, शहरभर में लगे पांडाल

उदयपुर में गणेश चतु​र्थी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्राचीन बोहरा गणेश जी मंदिर में अलसुबह से भक्तों की लंबी कतार लगी है।​ जिसमें महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइन है। यहा भी मेला भराया गया है। जिसमें साजो-सामान सहित पूजन सामग्री आदि की स्टॉल्स लगी हैं।

मंदिर में अलसुबह 4 बजे से ही धार्मिक पूजा अनुष्ठान के कार्यक्रम जारी हैं। भगवान बोहरा गणेश जी को सोना-चांदी के आभूषणों से शृंगार किया है। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी फर्रिया और जगमग रोशनी से सजाया गया है। दोपहर 12:15 बजे पहली महाआरती और शाम 7:15 बजे शाम की महाआरती होगी। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे।

जाडा, पाला, दुधिया गणेश मंदिर में भीड़, जगह-जगह सजाए पांडाल शहर में बोहरा गणेशजी के अलावा जाड़ा गणेशजी, पाला गणेशजी और दुधिया गणेशजी मंदिर प्रमुख है। इसके अलावा दो प्रमुख स्थानों पर भगवान गणेशजी की स्थापन की जा रही है। पहला बापू बाजार में उदयपुर चा राजा के रूप में और धानमंडी में ​विशाल गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा रही है जिन्हें मन्नत वाले राजा नाम दिया है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह पांडाल सजाए गए हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179