Traffic Tail

अंता में दूसरे-नंबर पर बीजेपी,अजमेर में बिहार जीत का जश्न:कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, जिला अध्यक्ष बोले- झूठे वादे करने वालों को जनता ने नकारा

अंता उपचुनाव में बीजेपी दूसरे स्थान पर रही। लेकिन अजमेर में बिहार चुनाव में जीत का जश्न मना। एनडीए की जीत पर अजमेर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अग्रसेन चौराहे पर इकट्ठा हुए और जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया।

जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा- एक बार फिर से हुआ की भारत और बिहार की जनता ने विकास, विश्वास और विरासत को संरक्षण देने का उद्देश्य जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथ में लिया था उस पर जनता ने मोहर लगाई है।

शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अग्रसेन चौराहे पर इकट्ठा हुए और जश्न मनाया।
शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता अग्रसेन चौराहे पर इकट्ठा हुए और जश्न मनाया।

यूपी की प्रचंड जीत के बाद जिस प्रकार से भगवान रामलाल का भव्य मंदिर बना और बिहार की जनता ने तय कर लिया था कि हमारी मिथिला कुमारी सीता माता है, उसके प्रदेश में भी एक बार पुनः रामराज स्थापित होगा और जनता ने उस पर मोहर लगाई।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के समय में जो झूठे वादे किए गए उन्हें जनता के द्वारा नकारा गया। जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और नितेश कुमार के सुशासन की सरकार पर पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए प्रचंड बहुमत दिया है। जनता ने यह सिद्ध कर दिया कि यह भारत देश बदल रहा है।

इस देश की जनता ने ठान लिया कि इस देश के विकास करने वाले और राष्ट्रीय हित में बात करने वाली पार्टी को ही लोकतंत्र में स्थान और महत्व देंगे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179