Traffic Tail

घर से बिना बताए निकला स्टूडेंट,टेस्ट में नंबर कम आए:पुलिस को नेछवा में मिला, बोला- सालासर बालाजी के दर्शन करने गया था

सीकर के निजी स्कूल में 10वीं क्लास के स्टूडेंट के टेस्ट में नंबर कम आने पर वह घर से बिना बताए निकल गया। घरवालों को कई घंटों बाद 30 KM दूर नेछवा गांव में मिला। वह सालासर बालाजी के दर्शन करने गया था।

पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। परिजन भी अपने स्तर पर बेटे की तलाश में लगे। इस बीच सूचना मिली कि लड़का नेछवा में है।

ऐसे में नाबालिग लड़के को पकड़कर परिजनों को सौंप गया। नाबालिग लड़के ने पुलिस और परिजनों को बताया कि उसके टेस्ट में नंबर कम आए थे। इस कारण वह सालासर बालाजी से प्रार्थना करने के लिए दर्शन करने के लिए चला गया था।

टेस्ट में नंबर कम आए तो स्टूडेंट को लगा कि अब सालासर बालाजी से प्रार्थना करने पर वह सब ठीक कर देंगे।
टेस्ट में नंबर कम आए तो स्टूडेंट को लगा कि अब सालासर बालाजी से प्रार्थना करने पर वह सब ठीक कर देंगे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179