Traffic Tail

खाटूश्यामजी में महिला के गले से सोने की चेन चोरी:परिवार ने संदिग्ध महिला को पुलिस के हवाले किया,जांच में जुटी पुलिस

खाटूश्यामजी में भीड़ के बीच महिला के गले से ढाई तोले सोने की चेन तोड़ ली गई। महिला अपने परिवार के साथ दर्शन करने के लिए आई थी। महिला के बेटे ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। परिवार ने संदिग्ध महिला को पुलिस के हवाले भी सौंपा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में खाटूश्यामजी पुलिस थाने में खैरथल-तिजारा के खोहरी गांव निवासी कृष्ण यादव ने रिपोर्ट देकर बताया कि 2 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ खाटूश्यामजी में दर्शन करने के लिए आया था। उसके साथ मां गीता देवी, भाई आनंद कुमार, पत्नी पूनम और बेटा धैर्य था। सभी लोग दर्शनों के लिए लाइन में लगे हुए थे।

भीड़ के बीच गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया।
भीड़ के बीच गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया।

श्याम बाबा के मंदिर के पहले ही मैन बैरिकेड एंट्री के पहले चार महिलाओं ने उसकी मां गीता देवी को घेर लिया। जब कृष्ण और उसके परिवार के लोग आगे लाइन की तरफ निकल गए तब एक महिला ने गीता देवी की ढाई तोले की सोने की चेन चोरी कर ली। उस महिला को गीता देवी ने तुरंत पकड़ लिया। लेकिन तब तक वह महिला सोने की चेन अपनी साथी महिलाओं को दे चुकी थी। जो वहां से फरार हो गई।

बाद में गीता देवी और उनके परिवार के लोगों ने संदिग्ध महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल महिला पुलिस हिरासत में है। पुलिस उसकी साथी महिलाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179