Traffic Tail

गणेश जन्मोत्सव में फूलों की झांकी, 27 को शोभायात्रा:आज फलों और कल छप्पन भोग की झांकी, 26 को रात्रि में जागरण

लक्ष्मणगढ़ के सर्व सिद्धि विनायक मंदिर में 11 दिवसीय गणेश जन्मोत्सव का आयोजन चल रहा है। आठवें दिन रविवार को भगवान गणपति की फूलों की झांकी सजाई गई। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे।

गणेश जन्मोत्सव समिति के व्यवस्थापक प्रमोद मंगलूनेवाला ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त से शुरू हुए इस आयोजन में रोज रात विशेष झांकियां सजाई जा रही हैं। 17-18 अगस्त को आर्टिफिशियल झांकी रही। 19 से 21 अगस्त तक मोतियों और आभूषण की झांकी सजी। 22-23 अगस्त को मेवों की झांकी लगाई गई। 24 अगस्त को फूलों की झांकी का आयोजन हुआ।

25 अगस्त को फलों की झांकी सजेगी। 26 अगस्त को छप्पन भोग की झांकी के साथ रात में प्रसिद्ध भजन गायकों का कार्यक्रम होगा। 27 अगस्त को सुबह भगवान गणपति का 1008 लड्डुओं, दूध और दूर्वा से अभिषेक होगा। दोपहर में गणेश कथा होगी। शाम 4 बजे विशाल शोभायात्रा निकलेगी। इसमें महिला कलश यात्रा, विभिन्न संस्थाओं की झांकियां और भजन मंडलियां शामिल होंगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179