Traffic Tail

जयपुर से गूंजा महिला सुरक्षा का संकल्प जयपुर पुलिस की अनोखी पहल से महिलाओं में उत्साह की लहर

सशक्त नारी,जिम्मेदारी हमारी अभियान का शुभारंभ,जयपुर पुलिस की ऐतिहासिक पहल:बीजू जॉर्ज जोसफ

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा बोले महिला सुरक्षा सात दिन का नहीं, बल्कि जीवनभर का संकल्प

*हिंद रफ्तार जयपुर*
जयपुर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा और प्रभावशाली अभियान शुरू किया है।इस अभियान का नाम ‘‘सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी’’ है,जिसका उद्घाटन पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के पृथ्वीराज चौहान सभागार में किया।यह अभियान 20 से 26 अगस्त तक महिला सुरक्षा सप्ताह के रूप में चलेगा,लेकिन इसका संकल्प स्थायी है।पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सुरक्षा सिर्फ सात दिनों का नहीं,बल्कि हमेशा का ही संकल्प है।साथ ही डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने महिलाओं को शक्ति, सहनशीलता और साहस का प्रतीक बताया।साथ ही डीजीपी राजीव शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि केवल सामूहिक प्रयासों और महिला शक्ति के साथ-साथ नौजवानों,आमजन एवं समुदाय के सहयोग से ही वास्तविक बदलाव संभव है।पुलिस महानिदेशक ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में महिला सुरक्षा सबसे ऊपर है और कालिका पेट्रोलिंग, एंटी-रोमियो और निर्भया स्क्वाड जैसी पहलों ने पहले ही सराहनीय कार्य किया है।साथ ही डीजीपी राजीव शर्मा ने जयपुर को देश का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर बताते हुए,इसे विश्व का सबसे सुरक्षित शहर बनाने का लक्ष्य रखा।साथ ही डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पुरुषों से भी इस बदलाव का हिस्सा बनने का आह्वान किया और कहा कि असली ताकत महिलाओं को सम्मान देने से आती है।साथ ही शर्मा ने यह भी भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता से मिलने वाले फीडबैक और शिकायतों पर गंभीरता से काम करेगी ताकि जयपुर एक मिसाल बन सके।

इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने अतिथियों का स्वागत किया और अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।साथ ही जोसफ ने बताया कि इस पहल का मकसद केवल कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं है,बल्कि यह एक सामाजिक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।राजस्थान पुलिस द्वार जयपुर शहर में कानून व्यवस्था कायम व अपराध नियन्त्रण करने हेतु हमेशा प्रयासरत् है।वर्ष 2024, 2025 में अपराधों में काफी गिरावट हुयी है। उन्होंने बताया कि बालिका एवं महिलाओं को सशक्त करनेे की दिशा में ’’सशक्त नारी जिम्मेदारी हमारी’’ अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें उन्हें अधिकारों व कानूनों के बारे में जानकारी दी जायेगी।


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लता मनोज कुमार ने बताया कि महिला सुरक्षा के प्रति जयपुर पुलिस,राजस्थान पुलिस निरन्तर प्रयास किये जा रहे है।इन प्रयासों से हम सबकी भागीदारी से जयपुर शहर देश में द्वितीय नम्बर पर सबसे सुरक्षित शहर है।जयपुर पुलिस,राजस्थान पुलिस, हमारी प्रत्येक महिला पुलिसकर्मी ’’सशक्त नारी जिम्मेदारी हमारी’’ अभियान की एडवायजर बनें।

पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण राशि डोगरा ने ‘‘सशक्त नारी जिम्मेदारी हमारी’’ अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुये कहा कि इस अभियान के तहत कई नई और महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं, जो महिलाओं की सुरक्षा को हर स्तर पर सुनिश्चित करेंगी।इस अभियान में अगले सात दिनों महिला पुलिस अधिकारी शहर के विभिन्न जगहों पर जाकर अनेक कार्यक्रम एवं गतिविधियां संचालित करेंगी।महिला पुलिस अधिकारी हर गली और मोहल्ले में जाकर लोगों से सीधे संवाद करेंगी और उन्हें महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगी।स्कूल,कॉलेज और औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी जा सके।जागरूकता से संबंधित लघु फिल्म,नुक्कड नाटक दिखाया जायेगा।आम महिलाओं को भी पुलिस के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा,जिससे वे अपने और दूसरों की सुरक्षा में मददगार बन सकें।ऑटो,मिनी बस और डिलीवरी सेवाओं से जुड़े लोगों का चरित्र सत्यापन किया जाएगा।यह कदम सार्वजनिक परिवहन और डिलीवरी सेवाओं को महिलाओं के लिए और अधिक सुरक्षित बनाएगा।


स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से संवेदनशील क्षेत्रों में महिला एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए आमजन में जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।इस अभियान में सुरक्षा सखी,पुलिस मित्र, विभिन्न महिला संगठनों को भी जोडा जायेगा।ऐसे संवेदनशील क्षेत्र जहां पर महिलाओं से संबंधित अपराध अधिक हो रहे है उनमें विशेष गश्त एवं कठोर कानूनी कार्यवाही एवं महिला पुलिसकर्मियों की विजिबिलिटी बढा़ना जिसमें बालिकाओं एवं महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा हो।कार्यक्रम के दौरान शहर में संचालित मिनीबस,टैक्सी,ऑटोरिक्शा,टेम्पू मैजिक, ई-रिक्शा,उबर एवं रैपिडो कैब यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित कानूनों उपायों एवं बेहतर माहौल उपलब्ध करवाने के लिए पैनल डिस्केशन किया गया साथ ही रैपिडों कैब के प्रतिनिधि बसंत ने 100 डेस कैम (सीसीटीवी कैमरा), पावर प्रीमीयर के ललिता कुसुम ने 100 डेस कैम एवं रोटरी क्लब के संजय अग्रवाल ने 50 डेस कैम जयपुर पुलिस को उपलब्ध करवाये।यह डेस कैम (सीसीटीवी कैमरा) जयपुर पुलिस प्रायोगिक तौर पर मिनीबसों,टैक्सी,रैपिडो,उबर,ओला, ऑटो रिक्शा में डेस बोर्ड पर लगा कर महिला सुरक्षा को और प्रभावी किया जायेगा।कार्यक्रम में जयपुर पुलिस के उच्चाधिकारी,सुरक्षा सखी,पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्य,पुलिस कैडिट,विभिन्न महिला संगठनों एवं ट्रांसजेन्डर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179