Traffic Tail

महिला जागरूक सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ बुधवार 20 अगस्त से

सशक्त नारी जिम्मेदारी हमारी

जयपुर पुलिस का महिला सुरक्षा पर एक विशेष अभियान

जयपुर पुलिस की अभिनव पहल महिला सुरक्षा की दिशा में बालिकाओ एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, कानून एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना एवं पुलिस व आमजन के बीच मेल मिलाप बढ़ाना

हिंद रफ्तार,जयपुर

पुलिस महानिदेशक, राजस्थान राजीव शर्मा के निर्देशानुसार जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनों एवं सुरक्षा के प्रति प्रभावी जागरूक, आमजन को जागरूक करने एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक स्तर पर सात दिवसीय अभियान 20 अगस्त से 26 अगस्त तक चलाया जायेगा ‘‘सशक्त नारी जिम्मेदारी हमारी’’, महिला जागरूक सुरक्षा अभियान का शुभारंभ बुधवार 20 अगस्त को महानिदेशक पुलिस,राजस्थान राजीव शर्मा द्वारा पृथ्वीराज चौहान सभागार, तीसरी मंजिल, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब,विधायक नगर, लालकोठी, जयपुर में प्रातः 09ः30 एएम पर किया जावेगा

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि इस अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिस कार्मिक अपने निवासरत् क्षेत्रो के आसपास वॉक एवं टॉक कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों के प्रति जानकारी देते हुये जागरूक करेंगे। साथ ही उन्हें राजकॉप सिटीजन एप के नीड हेल्प के बारे में भी जानकारी देंगे। उनके निवास स्थान, कार्यस्थल पडोसी क्षेत्र के समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेें व नियम/कानून उल्लघंन करने वालो विरूद्व सख्त कार्यवाही करेंगे।

अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजो एवं औद्योगिक क्षेत्रों में भी महिला अधिकारी जा कर उन्हें अधिकारों के कानून के बारे में जागरूक करेंगे। उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने एवं बोलना के लिए प्रेरित करेंगी ताकि वे सशक्त बन सके। एवं अलग-अलग क्षेत्रों में आम बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा वॉरियर्स बनायेंगे ताकि आम महिला अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा सके एवं पुलिस उनकी सुरक्षा एवं समस्या का समाधान सुनिश्चित कर सके अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजो एवं औद्योगिक क्षेत्र में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु ऑटोरिक्शा, मिनीबस चालकों एवं परिचालकों का चरित्र सत्यापन चिन्ह्रित स्थानों पर कैम्प लगाकर वैरिफिकेशन किया जायेगा। इसी के साथ-साथ जोमाटो/अमेजन आदि के डिलेवरी बॉय के भी चरित्र सत्यापन किया जावेगा जिसमे निजी निवासों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों के भी उपर नजर रहेगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179