Traffic Tail

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

 

अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के अजात शत्रु थे

हिंद रफ्तार,जयपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय जयपुर में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अटल जी राजनीति के अजात शत्रु थे। वे भारतीय राजनीति में विचार, शालीनता, संवाद और सिद्धांत के प्रतीक थे। उन्होंने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी और राजनीतिक मूल्यों और आदर्शों का एक उच्चतम मानक स्थापित किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि “अटल जी का जीवन सादगी, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरित रहा। वे सिद्धांतवादी नेता थे, जिन्होंने न सिर्फ पक्ष बल्कि अपने विपक्षी सहयोगियों के बीच भी सम्मान और विश्वास अर्जित किया। आज की युवा पीढ़ी को उनके चरित्र, नेतृत्व और दूरदर्शिता से प्रेरणा लेनी चाहिए।” भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। राठौड़ ने कहा, “हम सभी कार्यकर्ताओं की ओर से भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को कोटिशः नमन करता हूँ। उनका जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है।”इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीनक, सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा, रजनीश चनाना सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179