Traffic Tail

पाली में  पटवारी, पटवार मण्डल सिरीयारी,तहसील मारवाड को 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

पाली में  एसीबी का एक्शन

हिंद रफ्तार,जयपुर
ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. पाली द्वितीय इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए अशोक पटवारी, पटवार मण्डल सिरीयारी तहसील मारवाड जंक्शन जिला पाली को 50 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी पाली द्वितीय को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से उसके प्लॉट व दुकान का म्यूटेशन भरने की ऐवज में अशोक पटवारी, पटवार मण्डल सिरीयारी द्वारा 50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग की जा रही है।

जिस पर भूवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी रेंज जोधपुर के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पाली द्वितीय के प्रभारी खींव सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं टीम के द्वारा रिश्वत राशि मांग सत्यापन करवाया जाकर आज दिनांक 16.08.2025 को ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री अशोक पटवारी पटवार मण्डल सिरीयारी, जिला पाली को रिश्वत राशि 50 हजार रूपये (10 हजार रूपये भारतीय मुद्रा तथा 40 हजार के डमी नोट) लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्‌तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेन्ज, जोधपुर के भुवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179