Traffic Tail

जोधपुर में स्कूल छात्र पर चाकू से हमला:छुट्टी होने के बाद बाहर से आए स्टूडेंट्स से हुआ था विवाद

जोधपुर में सरकारी स्कूल के बाहर छात्रों के बीच विवाद हो गया है। एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इससे एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। यहां इलाज किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मंगलवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद कुछ छात्र बाहर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ बाहरी छात्रों से उनका विवाद हो गया। एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। इसके चलते छात्र घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। हमलावर और घायल दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179