जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण ओपीडी में दवाई काउंटर और बिल काउंटर पर लोगों को लम्बा इंतजार करना पड़ा। सर्वर की ये परेशानी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही, जिसके कारण मरीजों को परेशान होना पड़ा
काउंटर पर काम करने वाले ऑपरेटर्स ने बताया- सर्वर के धीमी गति से चलने के कारण ओपीडी पर्ची बनाने, दवाइयों की एंट्री करने, जांचों के बिल काटने में परेशानी हुई। ऑपरेटरों ने बताया- सर्वर में परेशानी के कारण जो मरीज 2 बजे बाद डीडीसी काउंटर पर दवा लेने पहुंचे। उनको दवाई देने के लिए आधा से एक घंटे का समय लग गया।
3:30 बजे तक देनी पड़ी दवाइयां
ऑपरेटरों का कहना है कि ये परेशानी सोमवार से आ रही है। सर्वर में परेशानी के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ा। दोपहर 3:30 बजे तक डीडीसी काउंटर खोलकर दवाइयां देनी पड़ी। जबकि डीडीसी काउंटर खोलने का समय 2 बजे तक रहता है।






