Traffic Tail

नगर से पंजाब भेजी जा रही राहत सामग्री:खुद गांव-गांव जाकर बांटेंगे किट, जन जीवन सामान्य नहीं होने तक करेंगे मदद

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए देशभर के लोग अलग-अलग इलाकों से मदद भेज रहे हैं। वहीं डीग जिले के नगर इलाके के सर्व समाज के लोग भी अब बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आये हैं। नगर कस्बे से डोनेशन इकठ्ठा कर बाढ़ पीड़ितों के राहत सामग्री भेजी जा रही है। यह लोग पंजाब के गांव-गांव में जाएंगे और राहत सामग्री बांटेंगे।

5 सौ किट बांटने का लक्ष्य

समाजसेवी संजय सिंघल ने बताया कि पंजाब में बाढ़ आने के बाद वहां का जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। बाढ़ पीड़ितों को देखते हुए नगर कस्बे के सर्व समाज ने यह निर्णय लिया कि वह भी पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे। इसको लेकर सर्व समाज की बैठक ली गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वह बाढ़ पीड़ितों के 5 सौ किट भेजेंगे।

हर किट में खाने पीने का सामान दवाएं रखी गई

हर किट में 10 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी सहित मसाले और कई खाने पीने का सामान डाला गया है। ऐसी 5 सौ किट बनाई गई हैं। जैसे ही यह किट तैयार हो जाती है तो, उन्हें ट्रक में लोड कर पंजाब ले जाया जाएगा। पंजाब में लोगों से बात कर ली है। वह हमें वोट ट्रैक्टर उपलब्ध करवाएंगे।

हर किट में खाने पीने का सामान दवाएं भी रखी गई।
हर किट में खाने पीने का सामान दवाएं भी रखी गई।

सर्व समाज ने डोनेशन किया इकठ्ठा

जिसके बाद सभी किट को गांव-गांव जाकर बांटा जाएगा। यह पहली बार पंजाब के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है। जब तक वहां से बाढ़ का पानी नहीं चला जाता और जन जीवन वापस सामान्य नहीं हो जाता तब तक हमारी कोशिश रहेगी कि हम उन्हें इसी तरह राहत सामग्री भेज सकें। इसके लिए सर्व समाज की तरफ से डोनेशन इकठ्ठा किया गया। इसके अलावा कई लोगों ने सामान भी डोनेट किया।

किसी ने दिए पैसे तो, किसी ने दिया सामान।
किसी ने दिए पैसे तो, किसी ने दिया सामान।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179