Traffic Tail

जयपुर में इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने किया सुसाइड:हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली, बिहार की रहने वाली थी

जयपुर के एक निजी विश्वविद्यालय के हॉस्टल में सेंकेंड ईयर इंजीनियरिंग की स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। छात्रा बिहार की रहने वाली थी। प्रारंभिक जांच में सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। मामला बगरू थाना इलाके का है।

घटना की जानकारी पर बगरू एसीपी हेमेंद्र शर्मा और थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा टीम सहित मौके पर पहुंचे थे। छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड किया। शव को फंदे से उतारकर एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। छात्रा के परिजनों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और मोबाइल, डायरी, लेपटॉप और अन्य सबूतों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179