Traffic Tail

युवती को सुसाइड के लिए उकसाने वाला युवक गिरफ्तार:विधायकपुरी थाना स्थित होटल में युवती ने किया था सुसाइड,घटना के बाद से फरार था उसका दोस्त

विधायकपुरी थाना पुलिस ने युवती को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदित्य सरोया (31) मूलत: गुरुग्राम हरियाणा हाल मानसरोवर का रहने वाला है। थाना प्रभारी बीएल मीणा ने बताया कि आरोपी 28 अगस्त को थाना इलाके स्थित एक होटल में मृतका के साथ ठहरा था। 29 अगस्त को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला कि आदित्य को युवती पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करने का शक था और उसने युवती के मोबाइल की चैट स्क्रीनशॉट उसके परिवार को भेज दी थी। इससे मानसिक दबाव में आकर युवती ने सुसाइड किया। मृतका के भाई ने आदित्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकाने और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज था। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आदित्य को गिरफ्तार कर लिया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179