Traffic Tail

पुलिस थाना विधाधर नगर जयपुर (उत्तर) की कार्यवाही शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी गई 02 मोटरसाईकिल बरामद

पुलिस थाना विधाधर नगर जयपुर (उत्तर) की कार्यवाही शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी गई 02 मोटरसाईकिल बरामद

इलाके में वाहन चोरी की लगातार बढती वारदातों पर विधाधर नगर थाना द्वारा टीम बनाकर की गई कार्यवाही

हिंद रफ्तार, अनिल शर्मा 

जयपुर
पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) करण शर्मा आई.पी.एस. ने बताया कि थाना विधाधर नगर पर परिवादिया ने एक रिपोर्ट अपनी मोटरसाईकिल नम्बर RJ60SD5090 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के संबंध में पेश की। जिस पर उक्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना विधाधर नगर जयपुर उत्तर पर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण मे अपराधी को चिन्हित करने व प्रकरण की उक्त वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश की दस्तयाबी व गिरफ्तारी हेतु मन पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा के निर्देशन एवं अति० पुलिस उपायुक्त उत्तर (द्वितीय) बजरंग सिहं शेखावत एवं सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्रीनगर सुरेन्द्र सिंह के सुपरविजन एवं हिम्मत सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना विधाधर नगर जयपुर (उत्तर) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

उक्त वारदात कारित करने वाले बदमाश की पहचान एव तलाश हेतु थाना विधाधर नगर जयपुर पर टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फूटेज चैक किये जाकर वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश का रुट मैप तैयार किया गया। घटनास्थल के आस पास व रुट मे पडने वाले करीब 100 सीसीटीवी कैमरे चैक कर घटना कारित करने वाले शातिर वाहन चोर बदमाश सुनील वी. के पुत्र जयसिंह जाति विश्वकर्मा उम्र 24 साल निवासी प्लाट न. 932 बापू जेडीए कच्ची बस्ती थाना विधाधर नगर जयपुर हाल किरायेदार बापू कच्ची बस्ती जेडीए आफिस के पिछे थाना विधाधर नगर जयपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार शुदा बदमाश मौज मस्ती व अन्य शौक पुरा करने के लिये चोरी की वारदातो को अंजाम देता हैं, जो चोरी करने का आदतन अपराधी हैं। मुल्जिम के खिलाफ पूर्व का
भी वाहन चोरी का प्रकरण दर्ज है। मुल्जिम के कब्जे से 02 मोटरसाईकिल बरामद करने में टीम ने सफलता हासिल की है।

*गिरफ्तार शुदा मुल्जिमः-*

सुनील वी. के पुत्र जयसिंह जाति विश्वकर्मा उम्र 24 साल निवासी प्लाट न. 932 बापू जेडीए कच्ची बस्ती थाना विधाधर नगर जयपुर हाल किरायेदार बापू कच्ची बस्ती जेडीए आफिस के पिछे थाना विधाधर नगर जयपुर

थाना विद्याधरनगर टीम हिम्मत सिंह पु.नि. थानाधिकारी, अशोक कुमार हैड कानि० 1233, जगमोहन हैड कानि0 1298, मुकेश कुमार कानि० 3238, प्रदीप कुमार कानि0 9939, मनीष कुमार कानि0 10187, महिपाल सिंह कानि. 11777

*मुख्य भूमिका*:
उक्त बदमाश की पतारसी एव दस्तयाबी में मुकेश कुमार कानि0 3238 पुलिस थाना विधाधर नगर जयपुर की उत्कृष्ट भूमिका रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179