Traffic Tail

जोधपुर में सोनम वांगचुंग के समर्थकों को पुलिस ने रोका:सेंट्रल जेल समेत डिस्कॉम, CMHO ऑफिस के रास्ते को किया बंद; लोग हुए परेशान

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुंग की रिहाई की मांग को लेकर आज कई संगठनों ने जोधपुर सेंट्रल जेल के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट नजर आई और मोहनपुरा पुलिया के पास से ही सेंट्रल जेल की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर लोगों को रोक दिया।

पुलिस ने डिस्कॉम, CMHO ऑफिस के रास्ते को भी बंद कर दिया। हालांकि इस पूरी बैरिकेडिंग के चलते उन लोगों को परेशान होना पड़ा,जो जोधपुर के डिस्कॉम, कार्यालय, CMHO कार्यालय में किसी काम से आए थे, लेकिन उन लोगों के आने-जाने के रास्ते को भी पुलिस ने रोक दिया। इसमें नगर निगम से लेकर डिस्कॉम ऑफिस, CMHO ऑफिस के कार्मिक भी फंसे रहे।

पुलिस ने मोहनपुरा पुलिया के पास से सेंट्रल जेल की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।
पुलिस ने मोहनपुरा पुलिया के पास से सेंट्रल जेल की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया।

लोगों ने पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि प्रदर्शन जोधपुर की सेंट्रल जेल के बाहर होना था लेकिन पुलिस ने डिस्कॉम, CMHO ऑफिस के रास्ते को भी बंद कर दिया। इसके चलते डिस्कॉमकर्मियों की गाड़ी को कई अधिकारी और कर्मचारी भी सरकारी काम से बाहर जाने के लिए पुलिस के रास्ता खोलने का इंतजार करते नजर आए।

प्रदर्शन के दौरान शामिल हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुंग की रिहाई की मांग की। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि सोनम वांगचुंग को सरकार के दबाव में जेल में रखा गया है, जिन्हें जल्द रिहा करना चाहिए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179