Traffic Tail

नागौर जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक मौसमी बीमारियों पर दें विशेष ध्यान,बिजली आपूर्ति हो सुचारू: जिला कलक्टर

नागौर। कलक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर की अध्यक्षता में किया गया।बैठक में संपर्क पोर्टल,जनसुनवाई एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त जनसमस्याओं की विभागवार समीक्षा की गई।जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग जनसमस्याओं का समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।उन्होंने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों के धरातलीय क्रियान्वयन की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।उन्होंने आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए विद्युत आपूर्ति एवं मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्कता बरतने एवं आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को जिले में पशुपालकों से मिलकर पशुओं का बीमा करवाने,नगर निकाय अधिकारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने संबंधी निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समय पर पूर्ण करते हुए गुणवत्ता बनाए रखें तथा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179