Traffic Tail

सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 6 मार्च को होंगे फार्माकोलॉजी-ब्रॉड स्पेशियलिटी के साक्षात्कार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 के अंतर्गत फार्माकोलॉजी-ब्रॉड स्पेशियलिटी के पदों हेतु साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

आयोग सचिव ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी फोटो प्रति अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होना होगा। वांछित दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179