Traffic Tail

स्कॉर्पियो गाड़ी में घूम रहे हथियारबंद बदमाशों को पकड़ा:पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों तस्करों को पकड़ा, देसी कट्टा-कारतूस की देने आए थे सप्लाई

जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी ने स्कॉर्पियो गाड़ी में घूम रहे हथियारबंद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बस्सी इलाके में पुलिस टीम ने शुक्रवार रात घेराबंदी कर देसी कट्टा-कारतूस की सप्लाई देने आए तस्करों को पकड़ा। आरोपी तस्करों के कब्जे से अवैध हथियारों को जब्त कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि आर्म्स एक्ट में बदमाश अनिल कुमार उर्फ सुखा (21) निवासी दादनपुरा धौलपुर और लोकेश कुमार उर्फ अयान (27) निवासी अखैपुरा दौलतपुरा का अरेस्ट किया गया है। सीएसटी को सूचना मिली कि अवैध हथियारों की तस्करी के लिए हथियारबंद बदमाश बस्सी की ओर आ रहे है।

अवैध हथियारों के साथ दो तस्करों को अरेस्ट किया गया।
अवैध हथियारों के साथ दो तस्करों को अरेस्ट किया गया।

हथियार तस्करी की सूचना पर सीएसटी ने बस्सी इलाके में शुक्रवार रात घेराबंदी कर संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को पकड़ा। स्कॉपियो गाड़ी में सवार दो युवकों को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी में दो देसी कट्टा, 10 कारतूस व 2 खाली कारतूस मिले।

पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी में घूमते मिले हथियारबंद दोनों तस्करों को अरेस्ट किया। जिनके कब्जे से मिले अवैध हथियार और स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त की गई। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से हथियार खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179