Traffic Tail

डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष में नोकझोंक:जलदाय मंत्री ने कहा- PM मोदी का नाम आते ही उछलने क्यों लगते हो, इतनी जलन क्यों?

विधानसभा में आज (बुधवार) प्रश्नकाल के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। सदन में भारी नोकझोंक के बीच स्पीकर वासुदेव देवनानी को सख्ती दिखानी पड़ी। कई बार उन्होंने टोकने वाले विधायकों को फटकार भी लगाई।

कांग्रेस विधायक रुपिंदर कुनर से जेजेएम के तहत ढाणियों के लोगों को पानी कनेक्शन देने का पूरक सवाल पूछा था। इसी सवाल के जवाब में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा- नहरी क्षेत्रों में पंजाब से गंदा पानी आने की समस्या रहती है। उसमें हेवी मेटल भी होते हैं।

नहरबंदी के वक्त ज्यादा दिक्कत आती है। पीएम मोदी का कहना है कि सबको साफ पानी मिलना चाहिए। कांग्रेस विधायकों ने सीधा जवाब देने की बात कहकर टोकने पर जलदाय मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा- प्रधानमंत्री मोदी का नाम आने से उछलते क्यों हो, उनके नाम से इतनी जलन क्यों मचती है? उन्होंने अच्छा काम किया है तो उसकी चर्चा होगी। इस दौरान बीच में टोकने पर स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों को फटकार लगाई।

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में भी हेवी मेटल की जांच हो सकेगी जलदाय मंत्री ने कहा कि अभी पानी में हेवी मेटल की टेस्टिंग की लैब जयपुर में ही है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में यह जांच सुविधा नहीं है। हर जगह टेस्ट लैब लगा रहे हैं। हम जल्द ही श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में पानी की टेस्ट लैब लगाएंगे, जिनमें हेवी मेटल की मौजूदगी की जांच होगी।

सदन के विशेषाधिकार हनन का आरोप राजस्थान के विश्वविद्यालयों में प्राइवेट स्टूडेंट्स से एक-एक हजार रुपए विमर्श शुल्क वसूलने से जुड़े सवाल पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बीच नोकझोंक हुई। जूली ने बैरवा पर एक सवाल के दो-दो तरह के जवाब देकर सदन के विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया। स्पीकर ने कहा कि सवाल पर बहस नहीं की जा सकती। इसी हंगामे के बीच प्रश्नकाल खत्म हो गया।

विधानसभा में सवाल-जवाब के बीच में मामला बिगड़ता देख स्पीकर वासुदेव देवनानी ने थोड़ी सख्ती दिखाई।
विधानसभा में सवाल-जवाब के बीच में मामला बिगड़ता देख स्पीकर वासुदेव देवनानी ने थोड़ी सख्ती दिखाई।

आश्रम-हॉस्टल्स में बिना टेंडर खाद्य सामग्री खरीदने पर घिरे मंत्री जनजाति क्षेत्रों में चल रहे आश्रम हॉस्टलों में बिना टेंडर खाद्य सामग्री खरीदने के मामले में प्रश्नकाल के दौरान टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी सवालों में घिर गए। कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह बामणीया ने मंत्री से खाद्य सामग्री में खरीद की दरों में अंतर के बारे में पूछा।

मंत्री दरों का अंतर नहीं बता सके। अलग-अलग हॉस्टल्स में खरीद की दरों में फर्क नहीं बता पाने पर कांग्रेस विधायकों ने मंत्री को घेरने का प्रयास किया। सवाल लंबा खिंचने और नोकझोंक के बाद स्पीकर ने मंत्री के जवाब के बीच ही पूरे मामले की जांच करवाने के निर्देश दिए।

विधानसभा में बहस की PHOTOS…

बुधवार को विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पुराने अंदाज में दिखे। उन्होंने सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा।
बुधवार को विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पुराने अंदाज में दिखे। उन्होंने सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा।
विश्वविद्यालयों में प्राइवेट स्टूडेंट्स से एक-एक हजार रुपए विमर्श शुल्क वसूलने से जुड़े सवाल का जवाब डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने दिया।
विश्वविद्यालयों में प्राइवेट स्टूडेंट्स से एक-एक हजार रुपए विमर्श शुल्क वसूलने से जुड़े सवाल का जवाब डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने दिया।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कांग्रेस नेताओं पर व्यंग्य करते हुए कहा- PM मोदी का नाम आते ही उछलने क्यों लगते हो, इतनी जलन क्यों है?
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कांग्रेस नेताओं पर व्यंग्य करते हुए कहा- PM मोदी का नाम आते ही उछलने क्यों लगते हो, इतनी जलन क्यों है?
जनजातीय क्षेत्रीय विकास और गृह रक्षा विभागों के मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामणीया के सवालों का जवाब दिया।
जनजातीय क्षेत्रीय विकास और गृह रक्षा विभागों के मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामणीया के सवालों का जवाब दिया।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179