Traffic Tail

सरकारी स्कूल में फंदे पर लटके मिले दो शव:लव-अफेयर में सुसाइड की आशंका, पत्नी से झगड़ा कर निकला था युवक

डूंगरपुर के एक सरकारी स्कूल में युवक-युवती की बॉडी मिलने से दहशत फैल गई। आशंका है कि दोनों ने प्रेम-प्रसंग के कारण सुसाइड किया है। घटना जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के गैंजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की है।

बुधवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को शवों को लेकर जानकारी दी थी। पुलिस को दोनों की बॉडी क्लासरूम के बाहर निकले एक सरिये पर लटकी हुई मिली।

17 दिन से घर से गायब था युवक

मृतक युवक की पहचान मनोज (22) पुत्र सुरेश खराड़ी, निवासी पाकरोन के रूप में हुई। वहीं, लड़की की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि युवक पहले से शादीशुदा था।

प्रेम प्रसंग के चलते युवक एक फरवरी को अपनी पत्नी से झगड़ा कर घर से निकल गया था। युवक की पत्नी ने 17 फरवरी को चौरासी थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद स्कूल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद स्कूल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

छत पर निकले सरियों से लटके हुए मिले दोनों शव

चौरासी थाने के हेड कॉन्स्टेबल हजारीलाल गुर्जर ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली। जिसमें लोगों ने बताया कि स्कूल की नई बन रही बिल्डिंग की छत पर निकले हुए लोहे के सरियों से एक युवक-युवती के शव लटके हुए हैं।

मृतक मनोज मजदूरी करता था। पत्नी की रिपोर्ट के अनुसार प्रेम-प्रसंग के कारण ही वो झगड़ा कर घर से निकल गया था। मनोज के एक बेटी भी है।

स्टाफ को बाद में मिली घटना की जानकारी

स्कूल की प्रिंसिपल जशोदा कलासुआ ने बताया कि स्कूल सुबह 10 बजे खुलता है। इसलिए सुबह के समय बच्चे या स्टाफ कोई नहीं था।

हालांकि, इन दिनों परीक्षा के कारण सुबह 8 बजे स्टाफ आ जाता है, लेकिन आज कोई परीक्षा नहीं थी। दोनों बॉडी स्कूल के पिछले हिस्से में मिली हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179