Traffic Tail

सीकर में धूप में तजी, न्यूनतम तापमान बढ़ा:ठंडी हवाओं को दौर थमा, 2 दिन ड्राई रहेगा मौसम

सीकर में पिछले एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव के साथ ही ठंडी हवाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सर्द हवा थमने के साथ ही धूप में तेजी है। फरवरी के तीसरे सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री पहुंच गया है।

इस बार गर्मी का मौसम जल्दी शुरु होने का अनुमान है। हालांकि अगले 36 घंटे में एक नया वेदर सिस्टम होने की संभावना है, जिससे बादलवाही बढ़ सकती है।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

सीकर के फतेहपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर रविवार को न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को दिन में तेज धूप निकली और इस वजह से अधिकतम तापमान भी बढ़कर दर्ज हुआ।

फिलहाल सीकर क्षेत्र में लगातार मौसम बदल रहा है। सीकर समेत शेखावाटी क्षेत्र में दिन में धूप की तल्खी बढ़ने लगी है।

सीकर में कल तक सुबह-शाम सर्दी का दौर बना रहेगा। 17 फरवरी की शाम नया वेदर डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना है, हालांकि इसका असर ज्यादा नहीं होगा। बादलों की गतिविधियां भी संभव है।

नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने का अनुमान

सीकर में अब कल से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने का अनुमान है। फिलहाल दिन में धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है, हालांकि सुबह-शाम की सर्दी अब भी है। रविवार सुबह से ही ठंडी हवाएं कमजोर हैं। सीकर जिले में आज दिनभर तेज धूप रहेगी। बीती रात से सीकर में सर्दी का‌ असर कमजोर है। 17 फरवरी से सीकर जिले के तापमान में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179