Traffic Tail

उदयपुरिया गांव में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित

चौमूं। ग्राम उदयपुरिया स्थित अंबेडकर भवन में शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल, हाड़ौता के तत्वावधान में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी और लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर प्रभारी डॉ. सुरेंद्र गौतम ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सकों की टीम ने काय चिकित्सा, शल्य तंत्र, शालाक्य तंत्र, पंचकर्म, स्त्री रोग एवं बाल रोग विभाग से संबंधित मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। डॉ. पायल गुप्ता एवं डॉ. रेखा कंवर ने बताया कि शिविर में खांसी, जुकाम, बुखार, बदन दर्द, जोड़ों का दर्द, डायबिटीज, कब्ज, गठिया, पाइल्स, फिस्टुला, पेट संबंधी रोगों सहित महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं का उपचार कर निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं। शिविर में कुल 298 मरीजों का पंजीयन कर जांच एवं उपचार किया
शिविर में दीपक शर्मा एवं पंकज राठी ने बताया कि निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 17 फरवरी को ग्राम हाड़ौता में आयोजित किया जायगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179