Traffic Tail

कांग्रेस की अब बढ़ेगी ट्रबल, जनता कांग्रेस के भ्रामक प्रचार को नहीं करेगी स्वीकार:मदन राठौड़

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा भाजपा सरकार को “डबल इंजन नहीं, ट्रबल इंजन” कहे जाने पर तीखा पलटवार किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार भ्रम और अफवाह फैलाने की राजनीति की जा रही है, लेकिन अब प्रदेश की जनता पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और ऐसे भ्रामक प्रचार को स्वीकार करने वाली नहीं है। अब ट्रबल कांग्रेस को होने वाली है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस वर्षों से झूठे आरोपों और भ्रम की राजनीति के माध्यम से जनता को गुमराह कर वोट प्राप्त करने का प्रयास करती रही है।किंतु वर्तमान समय में प्रदेश की जनता सजग है और विकास के मुद्दों पर निर्णय ले रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब कांग्रेस को ही “ट्रबल” होने वाली है,क्योंकि उसके भ्रम फैलाने के प्रयास सफल नहीं होंगे।राठौड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भ्रम और अफवाहों की राजनीति को नकार चुकी है।जनता विकास चाहती है, रोजगार चाहती है,सुरक्षित और सुखी जीवन चाहती है।भाजपा सरकार इसी दिशा में कार्य कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का अर्थ है कि केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर एक ही विचारधारा की सरकार होने से विकास कार्यों में समन्वय और गति मिलती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ राजस्थान को मिल रहा है और राज्य में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।डबल इंजन सरकार ने ही कांग्रेस द्वारा सालों से अटकाई गई महत्वकांक्षी ईआरसीपी योजना को धरातल पर लाने का काम किया है। डोटासरा भूल गए है कि इसी कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही के चलते हरियाणा से यमुना जल समझौता दशकों तक फाइलों में दबा रहा,जबकि मोदी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने इस योजना को भी धरातल पर लाने का काम किया है।

साथ ही राठौड़ ने कांग्रेस के इस आरोप को सिरे से खारिज किया कि राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती योजनाओं को “डंप” कर दिया है।राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित की योजनाओं को आगे बढ़ा रही है तथा पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है।प्रदेश में शांति,अमन-चैन और विकास का वातावरण बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179