Traffic Tail

जयपुर के रिसोर्ट से गहने-कैश से भरा बैग चोरी, VIDEO:लुधियाना से शादी के लिए आया था परिवार, कोट के नीचे छिपा ले गया बदमाश

जयपुर के एक नामी रिसोर्ट में शादी की रौनक के बीच चोरी का मामला सामने आया है। लुधियाना से आए एक परिवार की बेटी की शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने लाखों रुपए कीमत के गहने और कैश से भरा बैग चुरा लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, और अब CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, लुधियाना निवासी व्यक्ति अपनी बेटी की शादी के लिए परिवार और रिश्तेदारों के साथ जयपुर पहुंचे थे। समारोह हरमाड़ा इलाके के ‘दा ओएसिस रिसोर्ट’ में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान पीड़ित ने अपना बैग पास की एक कुर्सी पर रख दिया। कुछ ही देर में बैग गायब हो गया। काफी तलाश करने के बावजूद बैग नहीं मिला, तो रिसोर्ट के कैमरों की जांच की गई।

CCTV फुटेज में एक नाबालिग लड़का बैग को कंधे पर लटकाकर कोट के नीचे छिपाते हुए तेजी से रिसोर्ट से बाहर निकलता दिखाई दिया। पीड़ित ने बताया कि बैग में कीमती गहने और लगभग 3 लाख रुपए नकद थे। घटना की जानकारी मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

देखिए घटना के PHOTOS

शादी समारोह से कोट में बैग छिपाकर निकलता हुआ एक युवक
शादी समारोह से कोट में बैग छिपाकर निकलता हुआ एक युवक
होटल से बाहर आते ही युवक ने वहां से दौड़ लगा दी
होटल से बाहर आते ही युवक ने वहां से दौड़ लगा दी
गहने और कैश से भरा बैग लेकर बाइक पर बैठकर जाता हुआ बदमाश
गहने और कैश से भरा बैग लेकर बाइक पर बैठकर जाता हुआ बदमाश
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179