Traffic Tail

हेल्थ मिनिस्टर की मां का निधन:जयपुर के निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस; तीन माह पहले हुआ था पत्नी का निधन

राजस्थान के हेल्थ मिनिस्टर गजेन्द्र सिंह खींवसर की मां का आज निधन हो गया। वे जयपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती थीं। उनका इलाज चल रहा था। 93 साल की स्नेहलता सिंह पिछले लम्बे समय से बीमार चल रही थी। इससे पहले इसी साल जून में मंत्री खींवसर की धर्मपत्नी प्रीति कुमारी का भी निधन हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक मंत्री खींवसर की माता स्नेहलता सिंह को सांस लेने में तकलीफ समेत अन्य परेशानी के बाद जयपुर के दुर्लभजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। इस सूचना के बाद मंत्री खींवसर और चिकित्सा महकमे के कुछ डॉक्टर्स और अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे। मृत्यु का समाचार मिलने के बाद स्वयं मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर इस दुखद घटना का जिक्र किया।

सूत्रों का कहना है कि यहां से तमाम प्रक्रिया पूरी करने के बाद पार्थिव देह को आज अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव खींवसर ले जाया जाएगा जहां उनका कल अंतिम संस्कार होगा।

पत्नी के निधन से शोक में

5 जून को ही मंत्री खींवसर की पत्नी का अचानक निधन हो गया था। इसके बाद से वे शोक में है। उस समय कुछ डॉक्टरों ने साइलेंट ​कार्डियक अरेस्ट से निधन होने की बात कही थी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179