Traffic Tail

जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने किया रामनिवास बाग एवं रामनिवास बाग पार्किंग का निरीक्षण

जयपुर(अनिल शर्मा) जयपुर शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम,सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने गुरुवार को रामनिवास बाग एवं रामनिवास बाग पार्किंग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जेडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रामनिवास बाग पार्किंग का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए,ताकि आमजन एवं परकोटे में आने वाले आगंतुकों को सुगम पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो सके और मुख्य बाजार क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम किया जा सके।

जेडीसी ने रामनिवास बाग पार्किंग से रामलीला मैदान व बापू बाजार तक पैदल आवागमन को सुगम बनाने हेतु पदयात्री सब-वे के निर्माण के निर्देश भी दिए। जेडीसी ने इस संबंध में विस्तृत फिजिबिलिटी रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा,जिससे पार्किंग से बाजार तक आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रामनिवास बाग में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सुविधाएं एवं आकर्षण विकसित करने के भी निर्देश दिए गए, जिससे यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक बन सके।

इसके पश्चात जेडीसी ने एस.एम.एस. अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर को जोड़ने वाले अंडरपास का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को अंडरपास में शेष बची दुकानों की शीघ्र नीलामी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निदेशक (अभियांत्रिकी-प्रथम), संबंधित अधिशासी अभियंता सहित जेडीए के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179