Traffic Tail

ऑपरेशन क्लीन स्वीप:सीएसटी; 8 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई, 90 ई-सिगरेट जब्त की

कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सीएसटी ने शहर के कुछ थानों की स्पेशल टीम और डीएसटी के सहयोग से करीब एक दर्जन दुकानों पर छापे मारे, जहां पर ई-सिरगेट बेची जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को 8 जगह पर ई-सिगरेट मिली है। स्पेशल टीमों ने ई-सिगरेट जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस को सौंप दिया।

स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि पिछले कुछ समय से देखा गया कि स्टूडेंट्स ई-सिगरेट का इस्तेमाल कर रहे है। ऐसे में सीएसटी के जवानों को सादा वर्दी में भेजकर करीब एक दर्जन दुकानों को चिह्नित किया, जहां पर ई-सिगरेट बेची जा रही थी। इसके बाद सीएसटी और थानों की स्पेशल टीमों के सहयोग से एक साथ दबिश दी गई।

जवाहर सर्किल से दुकानदार के पास 6 ई-सिगरेट मिली

कार्रवाई के दौरान जवाहर सर्किल से दुकानदार मोहित को पकड़ा, जिसके पास 6 ई-सिगरेट मिली। उसने पुलिस को बताया कि वैशाली नगर का एक युवक सप्लाई देकर गया है। बजाज नगर व प्रताप नगर में दो व्यक्तियों को 2-2 ई-सिगरेट के साथ पकड़ा। इसी तरह करणी विहार व चित्रकूट में दो जनों को 1-1 सिगरेट के साथ पकड़ा।

इनके अलावा विधायकपुरी इलाके में दो जगह दबिश देकर दो आरोपियों को 35 ई-सिगरेट के साथ पकड़ लिया। आरोपियों ने दिल्ली से लेकर आने की बात कही, जिसके संबंध में पूछताछ कर तस्दीक की जा रही है। मुहाना इलाके में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 43 ​ई-सिगरेट व 16 रिफिल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जो यहां ई-सिगरेट सप्लाई करने के लिए दिल्ली लेकर आया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आगे की कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179