Traffic Tail

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने दुकानदार को उड़ाया, VIDEO:लोडिंग गाड़ी सहित चार वाहनों में घुसी, सवारी बोलती रही- धीरे चलाओ

जयपुर में गुरुवार को तेज रफ्तार टैक्सी ने सड़क किनारे खड़े सब्जी वाले को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सब्जी वाला उछलकर दूर जा गिरा, जिससे मौत हो गई। इसके साथ ही तेज रफ्तार कार ने चार गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। टैक्सी में बैठी सवारी ने बताया कि वह बार-बार धीरे चलाने के लिए बोल रही थी।

SHO (बजाज नगर) पूनम चौधरी ने बताया- हादसे में महवा मण्डावर निवासी महेश सैनी (50) की मौत हो गई। वह बजाज नगर में किराए से रहकर महावीर नगर में सड़क किनारे लोडिंग वाहन में सब्जी की दुकान लगाता था। रोजाना की तरफ महेश सैनी ने सब्जी की दुकान लगा रखी थी। शाम करीब 4 बजे गोपालपुरा की ओर से दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन की ओर जा रही ट्रैक्सी पर ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया।

हादसे से जुड़ी फोटोज…

सब्जी बेचने वाला सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान कार तेज रफ्तार में आई।
सब्जी बेचने वाला सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान कार तेज रफ्तार में आई।
सब्जी बेचने वाले को टक्कर मारने के बाद कार आगे तक खींच ले गई।
सब्जी बेचने वाले को टक्कर मारने के बाद कार आगे तक खींच ले गई।

90 किलोमीटर की रफ्तार में दौड़ कार ने सब्जी के लोडिंग वाहन को टक्कर मारते हुए दुकानदार को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेजी थी कि लोडिंग वाहन के साथ ही पास खड़ी तीन बाइक को भी कार ने क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर लगने से दुकानदार महेश सैनी उछलकर रोड पर दूर जाकर गिरा।

पुलिस घायल दुकानदार महेश को जयपुरिया हॉस्पिटल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार ड्राइवर जसवीर सिंह (28) निवासी गिरधारीपुरा वैशाली नगर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

टैक्सी ड्राइवर जसवीर सिंह पुलिस हिरासत में है।
टैक्सी ड्राइवर जसवीर सिंह पुलिस हिरासत में है।

टैक्सी में बैठी सवारी को चोट आई

टैक्सी कार में दो बुजुर्ग सवारी बैठी मिली, जिनके मामूली चोट आई। मध्य प्रदेश की रहने वाली सवारियों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम उनकी ट्रेन थी। उन्होंने वैशाली नगर से दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के लिए ट्रैक्सी बुक की थी। रास्ते में कई बार ड्राइवर को कार धीरे चलाने के लिए टोका। उसके बाद भी ड्राइवर ने उनकी एक नहीं सुनी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179