Traffic Tail

अजमेर में महिला को बेहोश कर गहने ले गए बदमाश:पानी पीने के बहाने अंदर घुसे थे, घर में नेगेटिव एनर्जी होने का झांसा दिया

अजमेर में एक महिला को घर में नेगेटिव एनर्जी होने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। दो बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बेसुध किया और अलमारी से सोने के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए।

महिला का बेटा घर पहुंचा और मां को जगाया तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

घंटी बजाने पर बाहर आई थी महिला

अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार गहलोतो की डूंगरी निवासी मंजू पत्नी श्रवण सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके घर पर दो व्यक्ति आए और घर की घंटी बजाई थी। उसने जाकर दरवाजा खोला तो दोनों के द्वारा पानी मांगा गया जिसके बाद वह पानी लेने घर में चली गई।

पानी पीने के बहाने घर में घुसे

महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह पानी लेकर आई तो दोनों घर के अंदर घुस चुके थे। बदमाशों के द्वारा उसे एक कार्ड दिया और कहा कि इस पर फूंक मारिए हमें आपके घर से नकारात्मक एनर्जी महसूस हो रही है।

CCTV में दिखाई दिए बदमाश
CCTV में दिखाई दिए बदमाश

सोने के गहने लेकर फरार हो गए बदमाश

महिला ने बताया कि वह काला जादू पर विश्वास रखती थी इसी कारण उसने कार्ड पर फूंक मारा तो कुछ समय बाद उसे चक्कर आने लग गए और वह बेसुध हो गई।

महिला ने पुलिस को बताया कि इसके बाद दोनों बदमाशों ने उससे कहा कि उसकी अलमारी में उनका सामान रखा हुआ है, वह हमें दे दे।

महिला ने बताया कि उसने अलमारी खोली और डेढ़ तोला का मंगलसूत्र, कान की झुमरी और दो तोले की लड़ (चेन) निकाल कर उन्हें दे दी।

बेटे के घर पहुंचने पर चोरी का पता चला

जब उसका बेटा घर आया और उसे उठाया तो चोरी होने का पता चला। पीड़ित की ओर से तुरंत मामले की सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंच कर मौका मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179