Traffic Tail

महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के मजबूत निर्देशन में जेडीए की जोन 10 में बड़ी कार्रवाई

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में करीब 60 करोड़ रूपये की जेडीए स्वामित्व की करीब 20 बीघा बेषकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-12 में निजी खातेदारी की करीब 10 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतःध्वस्त किया गया।

महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम जयसिंहपुरा खोर के खसरा न.2269/1 जिला जयपुर में जेडीए स्वामित्व की करीब 20 बीघा बेषकीमती सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई सीमेंट के ब्लॉक की बाउन्ड्रीवाल,पिलर गाडकर तारबंदी कर लोहे का गेट लगा कर लकडियां,झाडियां डालकर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमणों को महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 10 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर बेषकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।उक्त अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 60 करोड़ रूपये है।

साथ ही जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम माचवा,कालवाड रोड, जिला जयपुर में करीब 10 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘माचवा एनक्लेव‘‘ के नाम से बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें, व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन 12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

उक्त कार्यवाही उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम,चतुर्थ प्रवर्तन अधिकारी जोन 10,12 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

जयपुर विकास प्राधिकरण के महानिरीक्षक राहुल कोटोकी ने जनता से की अपील

महानिरीक्षक पुलिस जविप्रा जयपुर राहुल कोटोकी ने समस्त नागरिकों से अपील है कि प्रवर्तन संबंधित षिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर;कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 01412565800, 01412575252, 01412575151 पर 24×7 या हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल dig.jda@rajpolice.gov.in, cce.jda@rajasthan.gov.in, enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैध निर्माण/कब्जा/अतिक्रमण इत्यादि की षिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179