Traffic Tail

बजट में आधारभूत ढांचे के विस्तार, ग्रामीण विकास,सिंचाई,शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान:मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजस्थान बजट 2026—27 को विकसित राजस्थान के निर्माण का सशक्त और दूरदर्शी रोडमैप बताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर,समृद्ध और सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर करने वाला है।राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत यह बजट आमजन,किसान,युवा,महिला,कर्मचारी, व्यापारी और उद्योग जगत सभी वर्गों की अपेक्षाओं पर खरा उतरता है।बजट में आधारभूत ढांचे के विस्तार,ग्रामीण विकास, सिंचाई, शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो आने वाले वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि बजट में 42 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण होगा। जोधपुर, पाली, मारवाड औद्योगिक कॉरिडोर 600 करोड की सहायता से, सीएम स्वरोजगार योजना से 10 लाख रुपए तक का ब्याज ऋण मुक्त सहायता, ग्रामीण महिला बीपीओ खोलना, पारदर्शी परीक्षा के लिए राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना,महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण सीमा 50 लाख से बढाकर 1 लाख,अगले साल 50 हजार सौलर पंप लगाएं जाएंगे जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं बजट में की गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वित्तीय अनुशासन के साथ विकास और जनकल्याण के बीच संतुलन स्थापित किया है।कृषि एवं पशुपालन को मजबूती,युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा शहरी एवं ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को साकार करता है।प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा सरकार को जनादेश दिया था, यह बजट उसी विश्वास को और मजबूत करने वाला है। राठौड़ ने विश्वास व्यक्त किया कि राजस्थान बजट 2026—27 प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा और आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179