Traffic Tail

जयपुर में परिचित ने किया विवाहिता से रेप:विरोध करने पर डराया-धमकाया, अश्लील वीडियो वायरल की धमकी

जयपुर में परिचित युवक के एक विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी परिचित ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। भांकरोटा थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (भांकरोटा) मनीष गुप्ता कर रहे है।

पुलिस ने बताया- भांकरोटा की रहने वाली विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। बातचीत के साथ ही आरोपी का मिलना-जुलना भी था। आरोप है कि जुलाई-2025 में मिलने पर अकेला पाकर आरोपी ने जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन रेप किया।

दुष्कर्म कर खुद के मोबाइल में उसका अश्लील वीडियो बना लिया। किसी को बताने पर अश्लील वीडियो से बदनाम करने की धमकी दी। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179