Traffic Tail

जयपुर में विवाहिता ने किया सुसाइड:नाश्ता करने के बाद गई थी कमरे में, पिता बुलाने गए तो फंदे से लटकी मिली

जयपुर में एक विवाहिता के सुसाइड का मामला सामने आया है। वह अपने कमरे में बुधवार दोपहर फंदे से लटकी हुई मिली। शादी के बाद भी वह अपने पिता के साथ ही रह रही थी। कालवाड़ थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक विवाहिता के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।

पुलिस ने बताया- मांचवा के नारी का बास निवासी ज्योति यादव (20) पुत्री बाबूलाल यादव ने सुसाइड कर लिया। करीब 3 साल पहले ज्योति की शादी बिंदायका के रहने वाले योगेश यादव से हुई थी। शादी के बाद भी वह अपने पिता बाबूलाल के साथ रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी।

पिता को फंदे से लटकी मिली

बुधवार सुबह नाश्ता करने के बाद वह अपने कमरे में वापस चली गई। कमरे में जाने के बाद उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। करीब 2 घंटे बाद पिता बाबूलाल किसी काम से ज्योति को बुलाने के लिए कमरे में गए तो उन्हें ज्योति फंदे से लटकी मिली। सुसाइड का पता चलने पर आस-पड़ोसी इकट्ठा हो गए।

घटना के बाद कालवाड़ थाना पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबूत जुटाकर फंदे से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड के पीछे कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179