Traffic Tail

अजमेर के बाजार में आग,आधे घंटे तक होते रहे धमाके:बिजली की अंडरग्राउंड लाइन में शॉर्ट सर्किट, 50 दुकानों के आगे से गुजर रहे तार

अजमेर में बिजली की अंडरग्राउंड लाइन (केबल) में आग लग गई। केबल (तारों) में स्पार्किंग के साथ आधे घंटे तक एक के बाद पटाखों के चलने जैसी आवाज होने लगी।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना रविवार दोपहर 2 बजे दरगाह बाजार के समीप धोबी मोहल्ले में हुई।

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लोग घरों और दुकानों से बाहर आ गए थे। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक को बंद करवा दिया। यह अंडरग्राउंड लाइन करीब 50 दुकानों के सामने से गुजरती है।

दरगाह थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी ने बताया- अंडरग्राउंड केबल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। कोई जनहानि या माल की हानि नहीं हुई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…

बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्पार्किंग से पटाखे फूटने जैसी आवाज होती रही।
बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्पार्किंग से पटाखे फूटने जैसी आवाज होती रही।
करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
आग पर काबू पाने के दौरान पुलिस ने बाजार की सड़क का ट्रैफिक रोक दिया था।
आग पर काबू पाने के दौरान पुलिस ने बाजार की सड़क का ट्रैफिक रोक दिया था।

व्यापारी बोले-शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं

व्यापारी दिलीप सामनानी ने बताया- जब मैं दरगाह बाजार में आया तो देखा कि आग लग रही थी। अगर व्यापारी नहीं रोकते तो बड़ा हादसा हो जाता। मैंने तीन दिन पहले शिकायत दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसका जिम्मेदार कौन है?

दुकान मालिक सतीश हेमनानी ने बताया- मधुशाह गली के कोने पर मेरी कपड़े की दुकान है। मैं तीन दिन से शिकायत कर रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वे मुझे मैसेज और कंप्लेंट नंबर तो भेज रहे हैं, लेकिन कोई आकर ठीक नहीं कर रहा है। जैसे-तैसे मैंने कपड़े अंदर डाले, वरना बड़ा हादसा हो जाता।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179