Traffic Tail

अजमेर के कबाड़ गोदाम में गैस कटर से सिलेंडर ब्लास्ट-VIDEO:मालिक व एक कर्मचारी झुलसा; गैस कटर से वाहन काटते समय हुआ हादसा

अजमेर में गैस कटर से वाहन काटते समय गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में यहां काम कर रहा एक कर्मचारी और मालिक झुलस गया। दोनों को इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं धमाके की आवाज से आग के बीच वहां मौजूद अन्य लोग बाहर की तरफ दौडे़।

हादसे के बाद मौके पर लोग एकत्र हो गए। क्षेत्रीय पार्षद सुनील धानका ने बताया- पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं और आवासीय कॉलोनी में ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। गोदाम में घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग हो रहा है। सूचना के बाद अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसा रविवार शाम करीब 6 बजे नेहरू नगर स्थित एक कबाड़ के गोदाम में हुआ।

गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद कर्मचारी भागते हुए।
गैस सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद कर्मचारी भागते हुए।
हादसे के बाद गोदाम में उठता धुआं।
हादसे के बाद गोदाम में उठता धुआं।
अजमेर के जेएलएन अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है।
अजमेर के जेएलएन अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है।
कबाड़ के गोदाम में गाड़ियों को काटने का काम होता था। इसमें घरेलू सिलेंडर का उपयोग हो रहा था।
कबाड़ के गोदाम में गाड़ियों को काटने का काम होता था। इसमें घरेलू सिलेंडर का उपयोग हो रहा था।

अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया- हादसे में मालिक सिद्धार्थ जैन व काम कर रहा कर्मचारी पुनित झुलस गया। दोनों के हाथ झुलसे हैं और हालत ठीक है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179