Traffic Tail

जनाधार कार्ड से फ्रॉड, 3.5 लाख की राशि हड़पी:सरकारी मदद दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी, सिलिकोसिस पीड़ित को मिलती है सहायता

जोधपुर में जनाधार कार्ड में छेड़छाड़ कर राशि हड़पने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर महिला ने सूरसागर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि उसके परिवार को मिलने वाली सरकार की मदद राशि दूसरे लोगों ने हथिया ली है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

सूरसागर थाने में पांडेश्वर महादेव कबीर नगर के रहने वाली अंजू ने इस्तगासाा के जरिए मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में अंजू ने बताया कि उसका पति लक्ष्मण भील सिलिकोसिस से पीड़ित है। सिलिकोसिस पीड़ितों को सरकार की तरफ से मदद राशि दी जाती है।

आरोपियों ने सहयोग का दिया था आश्वासन

अंजू ने बताया कि इस मदद राशि को पाने के लिए उसने चैनापुरी और प्रमोद लौहार को मदद के लिए 29 नवंबर 2025 को अपना जन आधार कार्ड दिया था। आरोपियो ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि सरकार से मिलने वाली मदद उसे दिला दिलाने में सहयोग करेंगे।

3.5 लाख रुपए की मिलनी थी मदद राशि

रिपोर्ट में पीड़ित आने बताया कि उसे 3.5 लाख रुपए की मदद मिलनी थी, जो उसके खाते में नहीं आई। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने जन आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर सरकार की ओर से मिलने वाली मदद राशि हड़प ली है। फिलहाल रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179