Traffic Tail

सड़कों पर स्टंट करने वाले स्कूली छात्रों पर कार्रवाई:दो स्कूलों को नोटिस भेजा, नाबालिग स्टंटबाजी पर 347 चालान काटे

जोधपुर शहर में पिछले दिनों एक वीडियो में स्कूली छात्र गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट करते नजर आए। पुलिस ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लिया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) शालिनी राज ने बताया कि वीडियो में छात्र स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए शहर की मुख्य सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन चलाते और स्टंट करते दिख रहे थे।

यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की। वीडियो फुटेज और सीसीटीवी की मदद से संबंधित वाहनों की पहचान कर 5 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

स्कूलों को दिया नोटिस

सेंट पॉल स्कूल (शास्त्रीनगर) और सेंट्रल एकेडमी (पाल रोड) जोधपुर के प्रिंसिपलों को नोटिस भेजा गया है। उनसे मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन को बढ़ावा देने और बाल वाहिनी नियमों की अनदेखी पर जवाब मांगा गया है। शालिनी राज ने संस्थानों से अपील की कि सभी स्कूल छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक और अनुशासित करें, वरना छात्रों के साथ-साथ स्कूलों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।

वाहन चलाते हुए स्टंट करना अपराध

एडीसीपी यातायात ने साफ कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, स्टंट करना या सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो शेयर करना कोई बहादुरी नहीं, बल्कि गंभीर अपराध है। पिछले तीन महीनों में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर 347 चालान काटे गए हैं। साथ ही, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199 के तहत 317 वाहनों की आरसी रद्द करने के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखा गया, जिस पर विभाग ने एक साल के लिए उन वाहनों की आरसी सस्पेंड कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179