Traffic Tail

जयपुर में दिनदहाड़े लूट,नोटों से भरा बैग लेकर भागे बदमाश-VIDEO:SBI कियोस्क के संचालक को पिस्टल दिखाकर डराया; दोनों बदमाशों को पकड़ा

जयपुर में दिनदहाड़े बदमाश पिस्टल दिखाकर नोटों से भरा बैग लेकर भागे। अफरा-तफरी के बीच लोगों ने पीछा कर दोनों लुटेरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वारदात चित्रकूट इलाके में स्थित एसबीआई कियोस्क पर आज दोपहर की है, जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है।

लूट की वारदात के PHOTOS

चित्रकूट इलाके में स्थित एसबीआई कियोस्क पर शनिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। वारदात का सीसीटीवी सामने आया है।
चित्रकूट इलाके में स्थित एसबीआई कियोस्क पर शनिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। वारदात का सीसीटीवी सामने आया है।
दो बदमाश हथियार के बल पर नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। हालांकि, कुछ ही दूरी पर पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
दो बदमाश हथियार के बल पर नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। हालांकि, कुछ ही दूरी पर पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

जानकारी अनुसार- दोनों बदमाशों ने कियोस्क में घुसकर संचालक हेमंत कपुर को पिस्टल दिखाकर डराया और नोटों से भरा बैग छीनकर भाग गए।

बैग में 1.20 लाख रुपए थे। लुटेरों के भागने पर आस-पास के लोग भी सर्तक हो गए। लोगों ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर दोनों को दबोच लिया। पुलिस भी मौके पहुंची और दोनों को थाने लेकर गई।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा सकें। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रकाश मीणा का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179