Traffic Tail

जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया, मृत्युभोज किया:शादी के 2 महीने बाद प्रेमी के साथ भागी, पिता ने वसीयत से किया बेदखल

उदयपुर में एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, पिता समेत पूरे परिवार ने बेटी का गौरणी धूप दस्तूर (मृत्युभोज) भी किया। बेटी को वसीयत से भी बेदखल करने का निर्णय लिया है।

मामला उदयपुर शहर से सटे प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। दरअसल, परिवार ने 2 महीने पहले अपने समाज के युवक से बेटी की शादी करवाई थी। बेटी अपने पति और ससुराल वालों को धोखा देकर प्रेमी के साथ भाग गई। बेटी की इस हरकत का पिता और परिवार को पता चला तो उन्होंने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।

पिता ने शोक संदेश छपवाकर समाज के लोगों में बांटा और मृत्युभोज के लिए आमंत्रित किया।
पिता ने शोक संदेश छपवाकर समाज के लोगों में बांटा और मृत्युभोज के लिए आमंत्रित किया।

बेटी की जिद से आहत पिता ने किया मृत्युभोज

पिता ने बताया- 2 महीने पहले ही अपनी बेटी की शादी की थी। 23 जनवरी को वह ससुराल छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पुलिस की मदद से मैं 28 जनवरी को बेटी के पास पहुंचा। इसके बाद बेटी से 2 दिनों में 2 बार बात की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।

बेटी ने मेरे और परिवार के साथ कोई भी संबंध रखने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है। हमने उसे बहुत समझाया, पर वह नहीं मानी और सिर्फ उसी लड़के के साथ रहना चाहती थी।

हमने उसी दिन उसे मृत मान लिया और हिंदू धर्म के अनुसार किसी के मरने पर जो सामाजिक रीति-रिवाज निभाए जाते हैं, वे सभी निभाए। पिता ने कहा- अब मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है; मेरे लिए वह मर चुकी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179