Traffic Tail

जोधपुर में दो गुटों के झगड़े में डंपर फूंका:जेसीबी सहित 6 वाहनों में तोड़फोड़ की गई, ;खनन को लेकर हुआ विवाद, 8 लोगों को पकड़ा

जोधपुर में दो गुटों के बीच खनन को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना राजीव गांधी थाना क्षेत्र के केरू खनन इलाके की है।

राजीव गांधी नगर थाना अधिकारी रविंद्र पाल सिंह राजपुरोहित ने बताया- शुक्रवार शाम को दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इनके बीच खनन लीज को लेकर पहले से विवाद चल आ रहा है। दोनों पक्ष बातचीत के लिए इकट्ठे हुए थे, लेकिन बाद में विवाद बढ़ता चला गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के वाहनों में जेसीबी से तोड़फोड़ की

एक डंपर को भी आग लगा दी। जिस पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। दोनों गुटों के वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक गुट बुधराम जाट, भीखाराम बिश्नोई और दूसरे गुट के लोग गोवरर्ध, रमेश, फरसाराम सहित अन्य लोग शामिल हैं। आरोपियों की पहचान की जा रही है। विवाद में सात वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें तीन स्कॉर्पियो, डंपर, पिकअप, जेसीबी आदि शामिल हैं। तोड़फोड़ के बाद जेसीबी को भी पलट दी गई।

झगड़े के बाद टूटी पड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी।
झगड़े के बाद टूटी पड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी।
दोनों गुटों के झगड़े में 6 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
दोनों गुटों के झगड़े में 6 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
झगड़े के बाद पल्टी जेसीबी।
झगड़े के बाद पल्टी जेसीबी।
झगड़े में एक डंपर में आग लगा दी गई जिसे दमकल से काबू पाया गया।
झगड़े में एक डंपर में आग लगा दी गई जिसे दमकल से काबू पाया गया।
झगड़े के बाद टूटे पड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी और बोलेरो कैंपर
झगड़े के बाद टूटे पड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी और बोलेरो कैंपर

सूचना मिलते ही राजीव गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने दमकल की मदद से डंपर में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने विवाद की असली वजह जानने के लिए खनिज विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने भिजवाया। मौके पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को पकड़ा है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179