Traffic Tail

श्रीखेड़ापति हनुमानजी मंदिर अब गलता तीर्थ की संपत्ति:पुजारी को हटाया, 26 साल पुराने मामले में फागी कोर्ट ने दिया फैसला; अब देवस्थान विभाग संभालेगा जिम्मा

जयपुर के माधोराजपुरा इलाके में स्थित प्रसिद्ध श्रीखेड़ापति हनुमानजी मंदिर, ग्राम खेड़ा को अब गलता तीर्थ की संपत्ति माना गया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) फागी की अदालत ने इस 26 साल पुराने मामले पर बड़ा फैसला सुनाते हुए मंदिर का पूरा प्रबंधन और संचालन देवस्थान विभाग को करने के आदेश दिए हैं।

ये फैसला पीठासीन अधिकारी रेखा तिवारी ने किशनलाल पुत्र कसेरा एवं अन्य बनाम मंदिर ठिकाना गलता, सार्वजनिक न्यास और देव स्थान विभाग के केस पर दिया है।

फागी कोर्ट ने 26 साल पुराने मामले में फैसला सुनाते हुए श्रीखेड़ापति हनुमानजी को गलता तीर्थ की संपत्ति घोषित किया है।
फागी कोर्ट ने 26 साल पुराने मामले में फैसला सुनाते हुए श्रीखेड़ापति हनुमानजी को गलता तीर्थ की संपत्ति घोषित किया है।

26 साल पुराना मामला

दरअसल नवंबर 1999 में ये मामला फागी कोर्ट में दायर हुआ था, जिस पर तमाम बहस और सुनवाई होने के बाद अब ये फैसला आया है। इस फैसले में कोर्ट ने बालकिशन को मंदिर के पुजारी पद से हटाने के लिए कहा है। साथ ही मंदिर श्रीखेड़ा हनुमानजी को प्रशासन के हाथों में देने का आदेश दिया है।

मंदिर और उससे जुड़ी संपत्तियों की आय-व्यय का पूरा हिसाब-किताब अब प्रशासन करेगा। हाईकोर्ट में लंबित अपील के अंतिम निर्णय तक यही व्यवस्था लागू रहेगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179