Traffic Tail

शराब ठेके में गल्ले से नोटों की गड्‌डी पार-VIDEO:सेल्समैन पीछे मुड़ा, चोर ने 28 हजार रुपए किए चोरी; बाकी स्टाफ खाना खा रहा था

अलवर शहर के कोतवाली थाना इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। शराब ठेके से एक चोर गल्ले में रखे 28 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना शराब ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

अलवर के बिजली घर चौराहे के पास स्थित शराब ठेके पर गुरुवार दोपहर 2 बजे वारदात हुई। शराब ठेके पर मौजूद स्टाफ उस समय खाना खा रहा था। इसी दौरान एक युवक शराब लेने के बहाने ठेके पर पहुंचा। जैसे ही सेल्समैन शराब निकालने के लिए पीछे मुड़ा। चोर ने मौका देखकर गल्ले में हाथ डालकर नकदी निकाल ली और वहां से फरार हो गया।

पहले देखें PHOTOS

सेल्समैन शराब निकालने के लिए जैसे ही पीछे मुड़ा, चोर ने मौका देखकर गल्ले में हाथ डालकर नकदी निकाल ली और वहां से फरार हो गया।
सेल्समैन शराब निकालने के लिए जैसे ही पीछे मुड़ा, चोर ने मौका देखकर गल्ले में हाथ डालकर नकदी निकाल ली और वहां से फरार हो गया।
चोर ने दुकान के गल्ले से 28 हजार रुपए निकाल लिए।
चोर ने दुकान के गल्ले से 28 हजार रुपए निकाल लिए।

गल्ला खुला हुआ था, युवक ने निकाले रुपए

शराब ठेके के सेल्समैन जवाहर सिंह ने बताया- आरोपी चोर की उम्र करीब 18 से 20 साल के बीच है। गल्ले में रखे करीब 28 हजार रुपए रबर से बांधकर रखे हुए थे। उस समय गल्ला भी खुला हुआ था। युवक ने बेहद शातिर तरीके से नकदी उठाई और मौके से निकल गया।

जवाहर सिंह ने बताया- जब चोरी का पता चला तो उन्होंने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन बाहर पहले से बाइक लेकर खड़ा उसका दूसरा साथी मौजूद था। इसकी मदद से दोनों फरार हो गए। इसके बाद ठेके के कर्मचारियों ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है और उनकी तलाश की जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179