Traffic Tail

लक्ष्मणगढ़ में घर में लगी आग:घरेलू सामान और अनाज जला, मंदिर गई थी मकान मालकिन

लक्ष्मणगढ़ में शुक्रवार को केसरीनंदन बालाजी मंदिर के पास स्थित एक मकान में आग लग गई। मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी।

दकमल ने आग पर काबू पाया

स्थानीय लोगों ने तुरंत दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर आग भड़क रही थी। उन्होंने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से मकान में रखी चारपाई, कपड़े, बैग, अनाज और बिस्तर सहित लाखों का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

आग से घरेलू सामान जल गया।
आग से घरेलू सामान जल गया।

अकेली रहती है महिला

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मकान किरण देवी नामक महिला का है, जो अकेली रहती हैं। उनके पति का पहले ही देहांत हो चुका है। घटना के समय किरण देवी घर बंद कर मंदिर गई हुई थीं। इसी दौरान लोगों ने मकान में आग लगती देखी और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179